जशपुर गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में 46895 क्विंटल धान की खरीदी, 14469 क्विंटल का उठाव
जशपुर जिला मुख्यालय स्थित गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों द्वारा धान बेचने का सिलसिला जारी है। मंडी प्रबंधक राजेश साहू ने रविवार की शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 523 किसानों ने केंद्र में 46895.20 क्विंटल धान बेचा है। धान उठाव की बात करें तो रविवार को 2560 क्विंटल धान का उठाव हुआ, जिससे कुल 14469.60 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।
राजेश साहू ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है और उठाव की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों द्वारा धान बेचने में रुचि दिखाने से खरीदी केंद्र पर सक्रियता बनी हुई है। प्रशासन भी इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है।
Follow Us












