CG Accident News: तेज रफ़्तार ने फिर ली युवक की जान, नाराज लोगों ने शव रखकर किया चक्काजाम
कार की रफ़्तार इतनी अधिक थी कि जैसे ही उसने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार कुश करीब 25 फीट तक ऊपर उछलकर नीचे गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। विधानसभा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी कार जब्त कर ली गई है। बताया जाता है कि कार चालक नशे में था।
Source link
Follow Us










