नक्सलवाद के दंश का अंधेरा खत्म अनिशा की जिंदगी में लौटी उम्मीद – Sukma News
भास्कर न्यूज | सुकमा सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र की निवासी अनिशा वर्मा की कहानी इस सकारात्मक बदलाव की एक मार्मिक मिसाल है। जिला प्रशासन की पुनर्वास नीति के तहत एक पीड़ित परिवार को न केवल सुरक्षा मिली, बल्कि जीवन में फिर से सम्मान और स्थायित्व भी लौटा। वर्ष 2017 अनिशा वर्मा के परिवार के लिए एक दर्दनाक मोड़ लेकर आया। नक्सलियों ने मुखबिरी के झूठे आरोप में उनके पुत्र करण वर्मा की कोयाबेकुर चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे और भय में डूब गया। असुरक्षा का माहौल ऐसा बना कि वर्षों तक वे जर्जर कच्चे मकान में डर के साये में जीवन बिताने को मजबूर रहे। शासन की पहल: मिला पक्का घर: परिवार की स्थिति को देखते हुए वर्ष 2024 में पीएम आवास योजना के अंतर्गत अनिशा को आवास स्वीकृत किया गया।
<
Follow Us












