लगातार अनुपस्थिति पर 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4 सहायिका की सेवा समाप्त
जशपुर :- महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवाएं लगातार अनुपस्थिति के कारण समाप्त कर दी गई हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बगीचा, जिला जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने और बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहने का दोषी पाया गया।
कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के नाम एवं विवरण:
1. श्रीमती सिलीचिन पैकरा – कार्यकर्ता, केंद्र: राहारपारा, ग्राम: बम्बा ।
2. श्रीमती संगीता तिर्की – सहायिका, केंद्र: तम्बाकछार , ग्राम: नन्हेसर।
3. कु० असिन्ता भगत – सहायिका, केंद्र: कदमपारा, ग्राम: कुरडेग।
4. श्रीमती मंजू भगत – सहायिका, केंद्र: सुकबासुपारा , ग्राम: झिक्की।
5. श्रीमती सरस्वती बाई – सहायिका, केंद्र: कुचाडीपा , ग्राम: सरबकोम्बो।
यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों और स्थायी शिक्षा समिति की अनुशंसा के तहत लिया गया। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह सेवा समाप्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।












