विज्ञापन दें / सहयोग करें

जिला अस्पताल में ‘दीदी की रसोई’ का शुभारंभ: कोंडागांव में मरीजों और परिजनों को मिलेगा घर जैसा भोजन, विधायक ने महिला-सशक्तिकरण योजनाओं पर दिया जोर – Kondagaon News

कोंडागांव जिला अस्पताल में 2 अक्टूबर को विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ‘दीदी की रसोई’ कैंटीन का शुभारंभ किया। इसका संचालन बिहान समूह की छह महिलाओं की ओर से किया जाएगा। इस पहल से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती,

.

मरीज चाहें तो अपना राशन देकर भी यहां भोजन बनवा सकेंगे। विधायक लता उसेंडी ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले यह स्थान जर्जर था, जो अब साफ-सुथरी और आकर्षक कैंटीन में बदल गया है। विधायक ने महिलाओं से भोजन की गुणवत्ता और स्वाद बनाए रखने का आग्रह किया।

महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर विधायक का जोर

विधायक ने मुख्यमंत्री की महिला आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं का भी जिक्र किया, जिससे महिलाएं परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें। उन्होंने राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बनने और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जैसी पहलों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने महिला कृषकों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ पर भी चर्चा की।

जनसहयोग से संचालित कैंटीन की सराहना

नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि इस कैंटीन से अस्पताल आने वाले ग्रामीण और शहरी लोगों की भोजन संबंधी परेशानी दूर होगी। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि यह पहल बच्चों, बुजुर्गों और परिजनों की भोजन संबंधी चिंता दूर करने के लिए की गई है। उन्होंने लोगों से दाल, चावल या आर्थिक सहयोग के रूप में दान देने की अपील भी की।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button