निगम की सामान्य सभा: 14 एजेंडों को स्वीकृति, 40 करोड़ से बनेगी आठ मंजिला बिल्डिंग
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि शहर विकास के साथ ही युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम होगा। ऐसे एजेंडों पर नगर सरकार काम करेगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। इंदौर के मॉडल पर शहर की साफ-सफाई का भी प्रमुख एजेंडा पेश किया। जिसमें डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली रामकी कंपनी की गाडि़यों की निगरानी कराने और जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए एनजीओ पर नगर निगम करीब 8 करोड़ खर्च करेगा। इस एजेंडे पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बड़ा सवाल उठाते हुए रामकी कंपनी और निगम के बीच हुए एग्रीमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि इस कंपनी को सभी 251 गाडि़यों में जीपीएस सिस्टम लगाना है। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेने सहित शहर के लोगों को जागरूक करना है। इन शर्तों को पालन क्यों नहीं कराया जाता है। जो काम रामकी कंपनी को करना चाहिए, उस काम पर 8 करोड़ का भार निगम पर क्यों डाला जा रहा है। इस कंपनी के कामकाज पर कांग्रेस पार्षद अंजुर्रमन ढेबर, शेख मुनीर सहित भाजपा पार्षदाें ने भी सवाल उठाए।
Source link












