विज्ञापन दें / सहयोग करें

युवकों ने स्वास्थ्यकर्मी पर किया चाकू से हमला: बालोद में महिलाओं के बीच डांस करने से किया था मना, चेहरे-गले पर आई गंभीर चोटें – Balod News


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम लाटाबोड़ की है।

.

दरअसल, CMHO कार्यालय बालोद में वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर के पद पर पदस्थ रविकांत साहू ने बताया कि वह अपने गांव लाटाबोड़ में आयोजित लक्ष्मी माता मूर्ति स्थापना स्थल के पास महिलाओं के गरबा नृत्य कार्यक्रम में शामिल था।रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही कुलदीप, ओमप्रकाश और उनके दो साथी वहां पहुंचे।

दोनों महिलाओं के बीच डांस करने लगे। रविकांत ने उन्हें समझाया कि वे महिलाओं के बीच नृत्य न करें। इस बात पर चारों युवक आक्रोशित हो गए और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कुलदीप और ओमप्रकाश ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। जिससे रविकांत के बाएं गाल, कान और गले के पास गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल रविकांत ने बालोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button