विज्ञापन दें / सहयोग करें

परीक्षा परिणाम पर चिंता करते हुए डीईओ ने रोज विद्यार्थियों की कॉपियां जांचने कहा – Mahasamund News


.

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप में गुरुवार को डीईओ विजय कुमार लहरे और डीएमसी रेखराज शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी व्याख्याताओं और शिक्षकों की स्टाफ बैठक आयोजित की गई।

कक्षा 10वीं के 47% परीक्षा परिणाम पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षक निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित अध्यापन कार्य सुनिश्चित करें, दैनंदिनी का संधारण करें और विद्यार्थियों की प्रतिदिन कॉपियां जांचें। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को स्तरानुसार चिह्नांकित कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुसार विशेष मार्गदर्शन दिया जाए। सभी शिक्षक अपने कालखंड में टीएलएम का उपयोग करें और प्रत्येक विषय के प्रयोगात्मक कार्य अनिवार्य रूप से कराएं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुपस्थित बच्चों के लिए जन सहयोग से अभियान चलाकर उन्हें विद्यालय से जोड़ा जाए और पालक संपर्क को प्राथमिकता दी जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को प्रतिदिन कक्षा अवलोकन करने और शिक्षकों के साथ निरंतर स्टाफ बैठक आयोजित कर परिणाम सुधार के लिए चिंतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण एवं यू-डाइस में पंजीयन अनिवार्य रूप से किया जाए। इस मौके पर खेल अधिकारी अंजली बरमाल, बीईओ लीलाधर सिन्हा, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, एबीईओ हीना धालेन मौजूद थी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button