CGPSC Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में निकली अधीक्षक के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; जानें रिक्तियां
CGPSC Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 55 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर किया जा सकता है।
इन पदों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण रखा गया है। कुछ पद विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर पदों की संख्या बढ़ या घट सकती है।
Source link











