विज्ञापन दें / सहयोग करें

चिरमिरी के 32 श्रमिकों को वर्षों बाद मिला हक: पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल के प्रयासों से मिली सीएमपीएफ, ग्रेच्युटी राशि – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

एमसीबी जिले के चिरमिरी एसईसीएल क्षेत्र के 32 श्रमिकों को वर्षों के कानूनी संघर्ष के बाद उनका हक मिल गया है। इन श्रमिकों को सीएमपीएफ, ग्रेच्युटी और पेंशन की पूरी राशि प्राप्त हुई है। इस सफलता के बाद श्रमिकों ने पूर्व विधायक मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय

.

श्रमिकों ने संयुक्त रूप से पूर्व विधायक डॉ. जायसवाल को एक लाख 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया। डॉ. जायसवाल ने यह राशि चिरमिरी स्थित जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को दान कर दी।

पूर्व विधायक बोले- श्रमिकों की मेहनत का फल है यह जीत

डॉ. विनय जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह जीत सिर्फ आर्थिक हक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह न्याय और विश्वास की जीत है। उन्होंने इसे श्रमिक परिवारों की मेहनत और एकजुटता का परिणाम बताया।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह उनके लिए अमूल्य पूंजी है, जो उन्हें श्रमिकों और आमजन की आवाज उठाने की शक्ति देती है।

श्रमिक परिवारों ने डॉ. विनय जायसवाल के सहयोग को सराहा

पूर्व विधायक ने श्रमिकों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे सदैव उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़े रहेंगे और हर परिस्थिति में उनके हक की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।

श्रमिक परिवारों ने कहा कि डॉ. विनय जायसवाल जैसे जनप्रतिनिधि के सहयोग के बिना उनकी यह लड़ाई शायद अंजाम तक नहीं पहुंच पाती।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button