विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव में केदारनाथ धाम का भव्य पंडाल: 55 फीट ऊंचा मंदिर 7 हजार बांस से तैयार, कोलकाता के कारीगरों ने बनाया – Rajnandgaon News

राजनांदगांव के बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी में दुर्गा उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंडी परिसर में मां दुर्गा के पंडाल के साथ बाबा केदारनाथ का पंडाल भी बनाया गया है। पंडाल में पहाड़ों के बीच मां मनसा के चित्र लगाए गए हैं। श्रद्धालु इन चित्रों के

.

पंडाल का निर्माण दो महीने से चल रहा था। इसके लिए कोलकाता से विशेष कारीगरों को बुलाया गया। पंडाल में 25-25 फीट लंबे करीब 7 हजार बांस लगाए गए हैं। ये बांस कोरमा से मंगवाए गए। मंदिर को ईंट जैसा स्वरूप देने के लिए 15 थान कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। पंडाल की कुल ऊंचाई 55 फीट है, जिसमें मंदिर का आर्च 40 फीट का है।

अलग-अलग रूपों में किया जाएगा श्रृंगार

मां दुर्गा का पंडाल बाबा केदारनाथ के पंडाल से जुड़ा हुआ है। इसमें मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नौ दिनों तक मां के अलग-अलग रूपों का श्रृंगार किया जाएगा। शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूप में प्रतिदिन अलग श्रृंगार होगा। नौ दिनों तक माता का भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button