विज्ञापन दें / सहयोग करें

भाजपा में खलबली: रालोद ने किया अकेले पंचायत चुनाव लड़ने का एलान, अब जयंत चौधरी से बातचीत की तैयारी में नेतृत्व

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले रालोद ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। भाजपा नेतृत्व अब रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से बातचीत की तैयारी कर रहा है, जबकि रालोद ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जीत का भरोसा जताया है।



चौधरी जयंत सिंह के साथ रालोद सांसद और विधायक
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मेरठ। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इस फैसले से भाजपा में सुगबुगाहट का माहौल है।

loader

Trending Videos

क्षेत्रीय स्तर पर रणनीति तय, वोटर लिस्ट दुरुस्त करने का काम तेज

भाजपा ने जिला और क्षेत्रीय स्तर पर पंचायत चुनाव की रणनीति तय करते हुए संयोजक और सह संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम भी तेज किया गया है। पार्टी का लक्ष्य इस बार भी अधिकतर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर विजय हासिल करना है। इसके लिए रालोद के साथ गठबंधन की पैरवी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button