विज्ञापन दें / सहयोग करें

DG पवन देव के बेटे से मारपीट: पॉर्किंग विवाद में गाली-गलौज के बाद पीटा, थाने तक किया पीछा; आरोपी गिरफ्तार – Bilaspur (Chhattisgarh) News



पार्किंग को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीजी रैंक के अधिकारी पवन देव के बेटे को तमाचा जड़ दिया। मारपीट की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पास की है। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला भिलाई निवासी तेजस्व देव, जो पेशे से वकील हैं और हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं, अपने दोस्त खिलेंद्र टंडन के साथ क्लाइंट से मिलने पहुंचे थे। जब वे अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी वहां मौजूद स्कॉर्पियो सवार एक युवक ने पार्किंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। नाम बताया और तमाचा जड़ दिया विवाद इतना बढ़ा कि स्कॉर्पियो सवार युवक नीचे उतरा और गाली-गलौज करने लगा। जब तेजस्व ने विरोध किया, तो युवक ने अपना नाम सागर जायसवाल बताते हुए अधिवक्ता को तमाचा जड़ दिया। बीच-बचाव के लिए आए लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। थाने तक किया पीछा, पुलिस ने दबोचा मारपीट के बाद जब तेजस्व देव शिकायत करने सरकंडा थाने की ओर निकले, तो आरोपी अपनी स्कॉर्पियो से उनका पीछा करने लगा। जैसे ही अधिवक्ता ने कार थाने की तरफ आगे बढ़ाई, आरोपी वहां से मोपका की ओर भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी सागर जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button