पूर्व मंत्री सहित कांग्रेसियों ने घेरा वनविभाग का कार्यालय: 25 लाख मुआवजा सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन – Ambikapur (Surguja) News
कांग्रेसियों ने घेरा वनविभाग का कार्यालय
जंगली हाथी के हमले में मृत व्यक्ति के परिजनों को 24 घंटे में 25 लाख की मुआवजा राशि देने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्वमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने वन विभाग का घेराव किया। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के
.
कार्यालय घेराव के दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने 25 लाख मुआवजा राशि सहित पीड़ित परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी देने, जंगली हाथियों द्वारा खेतों में खड़ी फसल रौंदे जाने पर नुकसान का दोगुना मुआवजा, मकान टूटने या क्षतिग्रस्त होने पर आकलन के अनुसार क्षतिपूर्ति राशि,जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्रों में भरपूर प्रकाश की व्यवस्था की मांग की गई।
इसके अलावा हाथी प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगाकर जनजागरूकता अभियान चलाने, पीड़ित परिवार को उपचार एवं व्यवस्थापन व्यवस्था,हाथी से बचाव के लिए पूर्व में संचालित विभिन्न योजनाओं का उचित क्रियान्वयन एवं जंगली हाथियों की ड्रोन से निगरानी एवं ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी देने की मांग पूर्व मंत्री द्वारा की गई।
लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं हाथी सरगुजा जिले के मैनपाट एवं सीतापुर क्षेत्र में लगातार हाथी विचरण कर रहे हैं। 12 हाथियों का दल इन दिनों मैनपाट एवं सीतापुर इलाके में सक्रिय है। हाथियों द्वारा लगातार घरों को तोड़ा जा रहा है एवं फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाथियों के आतंक से ग्रामीण लगातार परेशान हैं। इसे लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, बलराम यादव, जिला पंचायत सदस्य शिवभरोष बेक, अशोक अग्रवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Source link










