विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में 503 KG गांजा को जलाकर किया नष्ट: 25 प्रकरण में जब्त किए थे, MSP फैक्ट्री के भट्ठी में जलाया – Raigarh News

एमएसपी फैक्ट्री के भट्ठी में जब्त गांजा को नष्ट करते हुए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा की तस्करी जोरो से की जा रही है। यही कारण है कि समय-समय पर गांजा तस्कर पकड़ में भी आते हैं। ऐसे में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के 25 प्रकरण में जब्त किए गए 503 किलो से अधिक के गांजा व गांजा के पौधों को नष्ट करने की का

.

पुलिस ने बताया कि जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित कर जब्त गांजा के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल व सदस्यों की उपस्थिति में बुधवार को जिले के विभिन्न थानों में NDPS एक्ट के 25 प्रकरणों में 2 नग गांजा पौधे समेत जप्त 503.531 किलोग्राम गांजा का नष्टीकरण किया गया।

जब्त गांजा को MSP स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड जामगांव के भट्ठी में विधिवत जलाकर और रोलर के माध्यम से नष्ट किया गया। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की देखरेख में पूरी हुई।

गांजा को नष्ट कराने के दौरान फैक्ट्री में मौजूद पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी

8 माह पहले भी किया नष्टीकरण करीब 8 माह पहले भी गांजा समेत कई नशीली दवाओं का नष्टीकरण किया गया था। तब NDPS एक्ट के तहत दर्ज अलग-अलग थाना के 25 मामलों में जब्त मादक पदार्थों में 422.259 किलोग्राम गांजा, 1132 नग सिरप, 1425 नग टेबलेट कैप्सूल और 44 नग इंजेक्शन एम्पुल को नष्ट किया था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button