विज्ञापन दें / सहयोग करें

रामविचार नेताम ने डीएमएफ घोटाले में कार्रवाई का दिया आश्वासन: कृषि मंत्री बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा, खाद की कमी नहीं – Korba News

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कोरबा में डीएमएफ घोटाले पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के बयान और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

.

मंत्री ने खाद की उपलब्धता पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि राज्य में यूरिया और डीएपी की कोई व्यापक कमी नहीं है। जहां आंशिक कमी है, वहां सितंबर के अंत तक आपूर्ति पूरी कर दी जाएगी। इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री से भी चर्चा की है।

नेताम ने कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया। विभाग को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस साल अधिक बारिश के कारण धान की फसल अच्छी हुई है। हालांकि, अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। विभाग इसका निरीक्षण कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बलरामपुर में हुए लुटिया जलाशय हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और गड़बड़ी करने वालों पर शासन-प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button