Crime news: दिल्ली से ड्रग्स मंगाने वाली युवती गिरफ्तार, एक और बड़े रैकेट का खुलासा संभव
हेरोइन की तरह शहर में एमडीएमए सप्लाई करने वालों का बड़ा गिरोह सक्रिय है। इससे पहले भी रायपुर में दिल्ली, मुंबई का गिरोह पकड़ा जा चुका है। नाव्या के पकड़े जाने के बाद एक और बड़े गिरोह का खुलासा हो सकेगा। बताया जाता है कि यूथ की कई पार्टियां आयोजित होती थी, जिसमें नाव्या भी रहती थी। इस दौरान ड्रग्स सेवन करने वालों को एमडीएमए उपलब्ध कराई जाती थी। हर्ष और नाव्या दोनों कंज्यूमरों को ड्रग्स उपलब्ध कराते थे। इसके लिए वाट्सऐप ग्रुप भी बनाए गए थे, जिसमें कंज्यूमरों की डिमांड के हिसाब से उनके बताए ठिकानों पर ड्रग्स पहुंचा दी जाती थी। फिलहाल पुलिस ने नाव्या को रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Source link
Follow Us











