चलते झूले से लटकी महिला, VIDEO: सेफ्टी बेल्ट ढीला होने से 30 फीट की ऊंचाई पर लटकती रही, भाटापारा में युवक ने बचाई जान – Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शनिवार रात एक महिला की जान बाल-बाल बच गई। आकाश झूले पर सवार महिला की सेफ्टी बेल्ट ढीली हो गई और वह करीब 30 फीट की ऊंचाई पर लटकी रही। जिसके बाद फौरन झूले को रोका गया और महिला को बचाया गया। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो
.
यह घटना भाटापारा के रामलीला मैदान का है। जहां यश एम्यूजमेंट पार्क के नाम से मेला गया हुआ है। शनिवार रात एक महिला आकाश झूले पर सवार हुई। ऊपर जाते तक सब कुछ ठीक था, जैसे ही झूला नीचे आ रहा था, तभी अचानक महिला की सेफ्टी ढीली पढ़ गई और वह लटक गई।
देखिए हादसे की कुछ तस्वीर
महिला के लटकने के बाद फौरन झूला बंद कर दिया गया।
युवक झूले पर चढ़ा और महिला को बचाया।
केबिन में बैठने के बाद उसने नीचे उतार लिया गया।
महिला को झूले में बैठाया और नीचे उतारा गया
इसके बाद फौरन झूले को रोक दिया गया। फिर एक युवक झूल पर चढ़कर किसी तरह महिला को सुरक्षा झूले में बैठाया और नीचे उतारा। इस दौरान मेले में मौजूद लोगों की नजर महिला पर ही टिकी रही। गनीमत रही कि समय रहते झूला रोक दिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पार्क की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्क की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। भाटापारा DSP तारेश साहू का कहना है कि ऐसे पार्कों में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा।
रामलीला मैदान में यश एम्युजमेंट पार्क के नाम से मेला लगा है।
………………………..
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
एडवेंचर झूला टूटने से 12 टूरिस्ट गिरे थे।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को नरहरा वाटरफॉल में एडवेंचर के लिए लगाया गया झूला टूट गया। जिस पर 12 टूरिस्ट सवार थे। झूला टूटने से सभी नीचे गिर गए। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं अब हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link











