विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG DA Hike: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने राज्य के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा की है। CM के इस डिसीजन से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

By Akash Sharma

Publish Date: Tue, 19 Aug 2025 02:53:36 PM (IST)

Updated Date: Tue, 19 Aug 2025 03:35:38 PM (IST)

CG DA Hike: मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की।

HighLights

  1. अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत मिलेगा DA
  2. राज्य के कर्मचारियों के DA में 2% की होगी वृद्धि।
  3. लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा की है। यह निर्णय राज्य सरकार के कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान करने और उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस वृद्धि से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम कर्मचारियों के कल्याण और उनकी मेहनत को सम्मान देने का एक प्रयास है। नई दरों के साथ, महंगाई भत्ता अब कुल वेतन का 55 प्रतिशत हो जाएगा, जो कर्मचारियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इस वृद्धि का लाभ न केवल नियमित कर्मचारियों को, बल्कि अंशकालिक और संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button