विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में कांग्रेस का नकटी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन: CM का पुतला फूंका,कांग्रेस बोली- गरीबों को न्याय नहीं तो CM आवास का घेराव – Dhamtari News



धमतरी में रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। राजीव भवन से निकाली रैली कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला लेकर रैली की शक्ल में कचहरी चौक पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई। गरीबों के घर उजाड़ने का लगाया आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह विरोध-प्रदर्शन किया गया है। उनका आरोप है कि नकटी गांव में गरीब परिवारों के घर तोड़कर उन्हें बरसात के मौसम में बेघर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों के वोट से सत्ता में आई, लेकिन अब उन्हीं के आशियाने उजाड़ रही है। कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि जिन परिवारों के घर तोड़े गए हैं, उन्हें तत्काल आवास और पुनर्वास की व्यवस्था दी जाए। चंद्राकर ने कहा कि अगर सरकार को पहले से जानकारी थी, तो लोगों को वहां बसने नहीं देना चाहिए था और न ही बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए थीं। घर बन जाने के बाद उन्हें तोड़ना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत को लेकर जल्द फैसला नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button