विज्ञापन दें / सहयोग करें

Raipur News: जय विज्ञान: कोरोनरी बाइपास सर्जरी और हृदय के तीनों वॉल्व का एकसाथ ऑपरेशन

मरीज की जांच में यह सामने आया कि मरीज की कोरोनरी आर्टरी में 95 फीसदी ब्लॉकेज (Blockage) है। हृदय के तीन प्रमुख वॉल्व- माइट्रल, एओर्टिक और ट्राइकस्पिड क्षतिग्रस्त हैं। इको कार्डियोग्राफी और कोरोनरी एंजियोग्राफी (Angiography) के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी का निर्णय लिया। इसमें पहले ऑफ पंप बीटिंग हार्ट बाइपास सर्जरी की गई, जिसमें हृदय की धड़कन को बंद किए बिना हार्ट के कोरोनरी आर्टरी की बाइपास सर्जरी की गई। इसके बाद हार्ट-लंग मशीन की सहायता से हृदय और फेफड़ों को अस्थायी रूप से रोका गया। ऑपरेशन के दौरान हृदय के चैम्बर्स को खोलकर माइट्रल वॉल्व को मेटालिक कृत्रिम वॉल्व (Metallic Prosthetic Valve) से बदला गया। एओर्टिक वॉल्व को विशेष तकनीक से रिपेयर किया गया और ट्राइकस्पिड वॉल्व को रिंग लगाकर सुधारा गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button