भिखारी बनकर रेकी करने वाली महिला चोर गिरफ्तार: 10.5 लाख की चोरी का माल बरामद, कई वारदातों में थी शामिल – Kanker News
गोण्डाहूर थाना पुलिस ने एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी साधना उर्फ सपना मंडल (45) पीवी 41 पुरुषोत्तम नगर में हुई चोरी के मामले में पकड़ी गई है।
.
पुलिस ने आरोपी के पास से 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, 4 लाख 47 हजार रुपए नकद और 50 हजार रुपए की एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी ने 11 जुलाई को पुरुषोत्तम नगर से 1 लाख 40 हजार रुपए की चोरी की थी।
भिखारी बनकर घूमती थी बाहर
पूछताछ में सामने आया कि साधना पहले भी कई चोरियों में शामिल रही है। वह भिखारी बनकर और भिखारियों की मदद करने के बहाने इलाके में घूमती थी। गोण्डाहूर, पखांजुर, बांदे और बड़गांव क्षेत्र में रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच में पता चला कि वह खुद को बेहद शरीफ दिखाकर क्षेत्र में घूमती थी, जिससे किसी को उस पर शक नहीं होता था।
Source link











