Bahu Ka Kanyadan: कोरोना काल में विधवा हो गई थी बहू… अब सास-ससुर ने बेटी के रूप में किया कन्यादान
Jagdalpur News: खबर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से है। यहां देवांगन परिवार की इस पहल की सब दूर चर्चा हो रही है। पूरे देवांगन समाज ने इसे सकारात्मक रूप से लिया है। दूल्हा-दुल्हन ने गिफ्ट में मेहमानों से सिर्फ एक-एक रुपया लिया।
By Ritesh Pandey
Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 08:00:34 AM (IST)
Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 08:00:34 AM (IST)
HighLights
- सीता-श्यामलाल देवांगन ने किया कन्यादान
- अपनी विधवा पुत्रवधू का कराया पुनर्विवाह
- रिश्तेदार और समाजजनों ने लिया हिस्सा
रीतेश पांडेय ~ नईदुनिया जगदलपुर, Jagdalpur News: हिंदू समाज में मान्यता रही है कि बेटी बाबुल की चौखट से विदा होती है, तो उसकी अर्थी ससुराल से निकलती है। भारतीय समाज में पति के स्वर्गवास के बाद पत्नी को जो वैधव्य पीड़ा भोगनी पड़ती है, उसका अहसास सिर्फ उसी को होता है।
बिलासपुर के देवांगन समाज के सीता-श्यामलाल देवांगन ने अपनी विधवा पुत्रवधू गायत्री का पुनर्विवाह करवाकर सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की दिशा में भगीरथ प्रयास किया है। नगर में उनके इस कदम की सराहना की जा रही है।
कोरोना काल में हो गई थी पति की मौत
- श्यामलाल देवांगन के इकलौते बेटे पारस देवांगन का विवाह रायगढ़ के चुन्नी हरिलाल देवांगन की पुत्री गायत्री के साथ हुआ था। कोरोना काल में पारस की मौत हो गई और गायत्री विधवा हो गई।
Source link
Follow Us










