सट्टा किंग के करीबी की रॉयल शादी…विदेशी लड़कियों का डांस: शाही होटल में बॉलीवुड सितारे आए, वर्ल्ड-क्लास डेकोरेशन में करोड़ों खर्चे, देखिए 15 तस्वीरें – Chhattisgarh News
राजस्थान के जयपुर में सट्टा किंग सौरभ के करीबी की शादी की तस्वीर है। विदेशी लड़कियां डांस करती नजर आ रही हैं।
1 जुलाई को महादेव बेटिंग ऐप के लाइजनर सौरभ आहूजा की प्रीमियम शादी हुई। सेलिब्रिटी इंवेंट करने वाली कंपनी को शादी को आलीशान बनाने का ठेका दिया गया। सौरभ आहूजा महादेव सट्टा एप चलाने वाले भिलाई के सौरभ चंद्राकर का करीबी है।
.
सौरभ आहूजा की शादी राजस्थान के जयपुर के फेयर माउंट होटल में हुई। अब इस करोड़ों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी में बॉलीवुड कलाकारों ने देर रात तक परफॉर्म किया। वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यहां विदेशी लड़कियां भी डांस परफॉर्म कर रही हैं।
इसके साथ ही आहूजा के मेहमान ड्रिंक्स पीते दिख रहे हैं। वर्ल्ड क्लास डेकोरेशन, मेहमानों के ठहरने का इंतेजाम, कलाकर और खाने-पीने में 5 से 6 करोड़ खर्च किए गए हैं। पता चला है कि इसमें भिलाई से भी करीब 100 मेहमान हवाई यात्रा कर पहुंचे थे। शादी के दूसरे दिन रायपुर ED की टीम ने छापेमारी की, लेकिन सौरभ हाथ नहीं लगा।
तस्वीरों में देखिए सट्टा एप से जुड़े आहूजा की प्रीमियम वेडिंग
इस तरह के अलग-अलग थीम पर डेकोशन में करोड़ों खर्च किए गए।
किसी राजमहल की तरह दिखने वाले इस लग्जरी होटल में इवेंट हुए, यहां ED की टीम ने छापा मारा।
इस शादी में छत्तीसगढ़ से भी मेहमान पहुंचे थे क्योंकि आहूजा भिलाई का ही रहने वाला है।
हाथ से निकल गया वांटेड सौरभ
दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर की ED टीम को महादेव बेटिंग ऐप मामले के आरोपियों के जयपुर के फेयर माउंट होटल में रुके होने की सूचना मिली थी। वहां पता चला कि केस में वांटेड सौरभ आहूजा जयपुर में चोरी छिपे शादी कर रहा था।
उधर, सौरभ को पता लग गया था कि ED पकड़ने पहुंच चुकी है। ऐसे में सौरभ होटल से फरार हो गया। भिलाई निवासी सौरभ आहूजा का नाम पहली बार ED की रेड में 15 सितंबर 2023 को सामने आया था, तब से इसकी तलाश की जा रही थी।
तस्वीर संगीत सेरेमनी की है, जिसमें मेहमान नाच गाकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
6 करोड़ की शादी, बॉलीवुड कलाकारों ने परफॉर्म किया
ED सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी के लिए जयपुर के होटल के 120 कमरे बुक किए गए थे। हर कमरे एक रात का किराया 20 हजार रुपए है। तीन दिनों तक सभी कमरे बुक रहे। इंडियन और विदेशी डिश मेहमानों को परोसी गई।
शादी में बॉलीवुड के सिंगर मधुर शर्मा और दूसरे कलाकारों ने लाइफ परफॉर्मेंस दी है। इन सभी खर्चों को मिलाकर करीब 5 से 6 करोड़ रुपए शादी में खर्च किए गए हैं।
इस शादी का आयोजन चोरी छिपे हो रहा था ताकि ED को भनक न लगे।
मेहमानों के बीच ड्रिंक्स पीने का कॉम्पीटिशन होता रहा।
4 जुलाई को होगी पूछताछ
जयपुर में कार्रवाई के दौरान ED की टीम ने वहां मौजूद सट्टा सिंडिकेट के लोगों के मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए हैं। 4 जुलाई को सभी रायपुर ED दफ्तर में पेश होने का समंस भेजा गया है। रायपुर में सभी से पूछताछ होगी।
शादी से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखिए…
बारात में बाहर से डीजे बुलाया गया था, जिसने बारातियों को खूब झुमाया।
बॉलीवुड की हस्तियां भी यहां परफॉर्म करती दिखीं। ये बॉलीवुड सिंगर मधुर शर्मा की तस्वीर है।
सौरभ की शादी में डीजे में बड़ी संख्या में बाराती डांस करते हुए दिख रहे हैं।
होटल को और गार्डन को शादी के लिए सजाया गया था, जिसमें लोग करतब दिखाते नजर आ रहे हैं।
सौरभ की शादी में सौरभ के रिश्तेदार और बाराती फोटो क्लिक करते हुए।
सौरभ आहूजा ने शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ बारातियों को प्रणाम किया।
शादी समारोह में लेजर शो समेत कई इंतजाम किए गए थे, ताकी बारातियों का मनोरंजन होता रहा।
सौरभ की शादी से पहले संगीत कार्यक्रम में रिश्तेदार मस्ती और डांस करते नजर आ रहे हैं।
राजस्थान के जयपुर के फेयर माउंट होटल की तस्वीर है, जिसको भव्य तरीके से सजाया गया है।
…………………………………………
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
महादेव-सट्टा…सौरभ का करीबी कारोबारी दिल्ली से अरेस्ट: बॉलीवुड-कलाकारों ने किया परफॉर्म, परोसी गई इंडियन-विदेशी डिश, शादी में 6 करोड़ खर्च, सराफा कारोबारी-राइस मिलर्स थे मेहमान
महादेव बेटिंग ऐप मामले के आरोपियों के फेयर माउंट होटल में रुके होने की सूचना मिली थी।
जयपुर के आलीशान फेयर माउंट होटल में रायपुर ED की टीम ने छापेमारी की। होटल में महादेव बेटिंग ऐप के लाइजनर सौरभ आहूजा शादी कर रहा था, जिसमें बॉलीवुड कलाकार समेत सैकड़ों मेहमान जुटे थे। ED रेड की भनक सौरभ को जैसे लगी, वह मंडप और दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link












