नहीं रहे हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक | Padma Shri Dr. Surendra Dubey passed away:, CM Vishnu Deo Sai expressed condolences
Surendra Dubey passed away: सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा- छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ। अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई।
दुखद: हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस
जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक वीडियो शेयर कर दिवंगत पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को श्रद्धांजलि दी है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निशन पर दुख जताया है। एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।












