विज्ञापन दें / सहयोग करें

सोनम रघुवंशी को आज ही शिलांग लेकर जाएगी पुलिस, मजिस्ट्रेट के घर देगी ट्रांजिट रिमांड की अर्जी

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस आज यानी सोमवार (9 जून, 2025) को ही राजधानी शिलांग लेकर जाएगी.

शिलांग पुलिस आज शाम तक सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के घर पर आरोपी महिला सोनम रघुवंशी की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी देगी. इसके बाद मजिस्ट्रेट से ट्रांजिट रिमांड की अनुमति मिलते ही शिलांग पुलिस देर रात सोनम को लेकर रवाना हो जाएगी.

मामले में शिलांग और इंदौर पुलिस कर रही संयुक्त कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि शिलांग हनीमून केस और राजा रघुवंशी मर्डर केस में इंदौर और मेघालय पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है. राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें राज कुशवाह, विक्की ठाकुर और आनंद का नाम शामिल है. वहीं, इस केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की पुलिस की गिरफ्त में है.

 

(यह ब्रेकिंग खबर है. इसे अपडेट किया जा रहा है.)


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button