CG: नक्सलवाद के खिलाफ निकाली गई माओवाद विरोध रैली, डिप्टी सीएम बोले- सरकार हर दुख में साथ है
बस्तर में सातों जिलों के नक्सल प्रभावित पीड़ितों द्वारा मंगलवार को नक्सलवाद के खिलाफ माओवाद विरोध रैली निकाली गई। यह रैली सिरहासार भवन से हाता ग्राउंड होते हुए संजय मार्केट से शहीद स्मारक सिरहासार चौक तक निकाली गई। जिसमें ‘नक्सलवाद मुर्दाबाद, माओवादी हिंसा नहीं चलेगी, माओवाद नहीं बस्तर का विकास चाहिए,’ जैसे नारा लगाए गए। रैली के समापन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप शामिल हुए।
Trending Videos
Source link
Follow Us










