बालोद के युवक की जगदलपुर में मौत: टेंट का काम करते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आया, ICU में दो दिनों तक जूझता रहा – Balod News
बालोद के युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत
टेंट का काम करने जगदलपुर गए बालोद के युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की है। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम भेंड़ी निवासी वेद प्रकाश राणा सुबह 10 बजे चार मंजिला बिल्डिंग से टेंट का पाइप नीचे उतार रहा था। इसी दौरान हाईटें
.
दो दिनों तक चला रायपुर में इलाज
हाई वोल्टेज करंट से झुलसने के बाद वेद प्रकाश का शरीर बुरी तरह झुलस गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत जगदलपुर से रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में दो दिन तक इलाज जारी रहा। लेकिन रविवार शाम वह जिंदगी की जंग हार गया।
तेज बिजली से शरीर मे लग गई थी आग
परिजनों के अनुसार जगदलपुर की चार मंजिला इमारत पर टेंट का सामान उतारते वक्त लोहे के पाइप में ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार का करंट आ गया। जिसके बाद तेज चिंगारी के साथ जोरदार धमाका हुआ। वहां मौजूद कुछ साथी हिम्मत कर पास गए और प्रकाश राणा को निचे उतारा।
घर का इकलौता बेटा था वेद प्रकाश
पोस्टमार्टम के बाद वेद प्रकाश का शव सोमवार शाम 4 बजे गांव लाया गया। शाम 5 बजे के गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वेद प्रकाश राणा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
इससे पहले भी उन्होंने एक संतान को खोया था। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले माता-पिता पर अब गहरा दुख छा गया है। वहीं गांव में शोक की लहर है।
Source link













