विज्ञापन दें / सहयोग करें

पूर्व विधायक शकुंतला साहू की माता का निधन: टीएस सिंह देव समेत कई नेताओं ने रसौटा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि – baloda bazar News

बलौदाबाजार कसडोल विधानसभा की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की माता लीला देवी साहू का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता और समर्थक उनके गृह ग्राम रसौटा पहुंच रहे हैं।

.

सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने रसौटा पहुंचकर लीला देवी साहू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।

रविवार को एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी भी मौजूद थे। कसडोल विधायक संदीप साहू सहित कई कांग्रेसी नेता भी पहुंचे।

श्रद्धांजलि देने वालों में मोहला मानपुर विधायक इंद्र शाह मांडवी, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा और डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल शामिल थे। नवागढ़ के पूर्व विधायक गुरु दयाल सिंह बंजारे, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और सारंगढ़ के विधायक उतरीं जांगड़े भी उपस्थित रहे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button