Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से घर लौटे जवान का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत, PM मोदी और पाकिस्तान के लिए कही ये बातें | Operation Sindoor: Grand welcome of Army jawan’s
मिथलेश कुमार सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब भारत-पाकिस्तान (Operation Sindoor) के बीच युद्ध चल रहा था, उस समय राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से मात्र 500 मीटर दूर हमारे बटालियन की तैनाती थी।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने हमारे देश के ऊपर ड्रोन हमला करने का दुस्साहस किया था, उसने हमारे जैसलमेर में भी लगभग 50 ड्रोन गिराने की कोशिश की थी लेकिन उसका ड्रोन हमारे देश (Operation Sindoor) के आगे खिलौना साबित हुआ।
पाकिस्तान द्वारा गोला बारूद से भी हमला किया जा रहा था, कुछ में हम लोग भी चपेट में आ गए थे, लेकिन हमारी गाड़ी बुलेट प्रूफ थी इसलिए हम सब सुरक्षित रहे। इस हमले के बाद हम सब और इतने जोश में आ गए कि यदि मौका मिलता तो हम पाकिस्तान को नेस्तानाबूद कर देते।
पीएम मोदी ने सेना को दी है खुली छूट
जवान मिथलेश ने प्रधानमंत्री मोदी का तारीफ करते हुए कहा कि आज वे सेना (Operation Sindoor) के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। उनके द्वारा सेना के सुरक्षा के लिए वह सब किया जा रहा है जो हमें चाहिए था।
युद्ध में जिस प्रकार से सेना को खुली छूट पीएम मोदी ने दिया, उसका नतीजा है कि पाकिस्तान आज घुटनों पर आने को मजबूर हो गया। आज मोदी हैं तो हम भी सुरक्षित हैं और हमारा देश भी सुरक्षित है, हमें ऐसे प्रधानमंत्री पर गर्व है।
Operation Sindoor: क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल
भारतीय सेवा के जवान मिथिलेश (Operation Sindoor) के गृह ग्राम आगमन पर उनके घर के सदस्यों, ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व महामंत्री सुमंत साहू, उपाध्यक्ष कवल साय सिंह, सौभाग्य दुबे, कोषाध्यक्ष विकास दुबे, मीडिया प्रभारी अनूप दुबे, सरपंच राजलाल सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Source link












