विज्ञापन दें / सहयोग करें

गर्लफ्रेंड के जाने से दुखी जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी: भिलाई में कमरे में लटकती मिली लाश; 4 साल से लिव-इन में थे दोनों – durg-bhilai News

चौहान टाउन का वह टावर जहां लगाई फांसी

दुर्ग जिले के भिलाई में एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। विकास धनी (30) पिछले 4 साल से एक युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। युवती एक महीने पहले ही असम अपने घर चली गई है। इससे विकास काफी अपसेट था। जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी। मामला स्मृ

.

विकास अपने माता पिता से अलग दूसरे फ्लैट में रहता था और अपना खर्च खुद वहन करता था। वो आरके फिटनेस सेंटर में बतौर ट्रेनर काम करता था। आखिरी बार 26 मई का रात उसने अपने पापा से बात की थी। 27 मई को कमरे में लटकी लाश मिली। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस असम से युवती को जल्द बुलाएगी।

विकास धनी, मृतक

फोन नहीं उठाया तो परिजन घर पहुंचे

पुलिस के मुताबिक, दो दिन वो अपने परिजनों के पास घर नहीं गया तो परिजनों ने उसे बार बार कॉल किया, लेकिन वो फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजन भिलाई के जुनवानी क्षेत्र स्थित चौहान टाउन में 21/A, G3 फ्लैट में पहुंचे।

जहां दरवाजा खटखटाने पर उसने नहीं खोला। अंदर किसी तरह देखा तो पता चला कि युवक ने खुदकुशी कर ली है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस युवती से पूछताछ करने उसे असम से बुलाएगी।

पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

26 मई की रात हुई थी पिता से आखिरी बात

परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जिस लड़की के साथ विकास लिव इन में दूसरे फ्लैट में रहता था वो एक महीने पहले अपने घर चली गई है। तब से वो अकेला रहता था। इस दौरान उनकी उससे रोजाना फोन पर बात होती थी।

बीते 26 मई को जब बात हुई उस समय भी उसने पिता को कुछ नहीं बताया और सबकुछ ठीक होने की बात कही थी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button