International Nursing Day 2025: मंत्री अरुण साव बोले- सत्य साईं अस्पताल से बनी है रायपुर की अलग पहचान
International Nursing Day 2025: सत्य साईं बाबा ने सबसे प्रेम और सबकी सेवा करने का संदेश दिया है। बाबा के बताए मार्ग पर चलकर सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने अब तक 36 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी की जा चुकी है। बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी कर संस्थान ने सेवा परमो धर्म: के आदर्श को पेश किया है। अस्पताल ने हजारों बच्चों को नया जीवन दिया है। किसी को जीवनदान देना पुण्य का काम है। ये बातें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
Trending Videos
Source link
Follow Us











