रजही डैम में नहाने गए 17 साल के बालक की डूबने से मौत | Body Recovered After 7 Hours
दल्लीराजहरा नगर से 6 किमी दूर स्थित रजही डैम में नहाने गए 17 वर्षीय बालक एवं खम्हारटोला मानपुर चौक निवासी अनीश कौशल की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। मृतक रायपुर में प्रयास विद्यालय में कक्षा 11वीं का छात्र था। गर्मी छुट्टी में अपने घर आया था। वे दो भाई थे, जिसमें वह छोटा था। पिता का देहांत बचपन में हो चुका है। मां रोजी-मजदूरी करती है।
Source link
Follow Us












