विज्ञापन दें / सहयोग करें

राम के ननिहाल में दशमी को नहीं होता रावण दहन:चंदखुरी में एकादशी को मनाई जाती है विजयादशमी, सैकड़ों सालों से चली आ रही परंपरा — पूरी जानकारी

रायपुर के चंदखुरी को माता कौशल्या की नगरी और भगवान राम का ननिहाल माना जाता है। यहां दशहरे की परंपरा बाकी जगहों से अलग है। प्रदेशभर में विजयादशमी के दिन रावण दहन होता है, लेकिन चंदखुरी में ग्यारस यानी दशहरे के अगले दिन रावण दहन किया जाता है। यह परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है। पहले यहां भव्य रामलीला का आयोजन होता था, जिसे देखने और दशहरा मनाने के लिए आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते थे। गांवों में दशमी को दशहरा मनाने के बाद लोग अगले दिन चंदखुरी आते थे। इसी वजह से यहां एक दिन बाद दशहरा मनाने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी जारी है। गांवों के लोगों को जोड़ने के लिए बनी परंपरा कौशल्या माता मंदिर के पुजारी रमेश शर्मा ने बताया कि चंदखुरी में ग्यारस के दिन दशहरा मनाया जाता है और रावण दहन होता है। छत्तीसगढ़ के दूसरे गांवों में विजयादशमी के दिन ही रावण दहन किया जाता है। लेकिन चंदखुरी में पहले भव्य रामलीला का आयोजन होता था। आसपास के गांवों के लोग अपने यहां दशहरा मनाने के बाद अगले दिन यहां पहुंचते थे। इससे वे चंदखुरी की रामलीला और रावण दहन में भी शामिल हो पाते थे। अब नहीं होता रामलीला का आयोजन स्थानीय निवासी दिनेश ठाकुर ने बताया कि पहले चंदखुरी में भव्य रामलीला होती थी। आसपास के गांवों से लोग दशहरा मनाने यहां आते थे। उस समय चंदखुरी एक बड़ा और प्रसिद्ध गांव था। यहां रामलीला और दशहरा देखने के लिए लोगों में खास उत्साह रहता था। पिता के बाद बेटा बना रहा रावण का पुतला चंदखुरी के स्थानीय मूर्तिकार चमन विश्वकर्मा दशहरे के लिए रावण का पुतला तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से यह काम करता आ रहा है। उनसे पहले उनके पिता रावण का पुतला बनाते थे। मूर्तिकार होने के कारण वे गांव में गणेश और दुर्गा की प्रतिमाएं भी बनाते हैं। इन प्रतिमाओं के निर्माण के बाद दशहरे के लिए रावण का पुतला तैयार करते हैं। इस तरह रावण का पुतला बनाना उनके परिवार की परंपरा का हिस्सा बन गया है। ग्यारस को होगा रावण दहन चंदखुरी में इस साल भी विजयादशमी के अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को ग्यारस तिथि पर दशहरा मनाया जाएगा और रावण दहन होगा। यहां की परंपरा केवल पर्व की तारीख अलग होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे आसपास के गांवों के लोगों को एक साथ जोड़ने की पुरानी परंपरा भी जुड़ी है। समय के साथ रामलीला का आयोजन भले ही बंद हो गया हो, लेकिन चंदखुरी में ग्यारस को दशहरा मनाने की परंपरा आज भी जारी है। इसे देखने के लिए आज भी बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचते हैं। पंजाब के इस गांव में भी ग्यारस को जलता है रावण पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के चनारथल कलां गांव में दशमी के बजाय एकादशी को रावण दहन किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह परंपरा करीब 163 साल पुरानी है। मान्यता है कि एक बार दशहरे के दिन खेतों में चर रहे गायब हो गए थे, इसलिए रावण दहन नहीं हुआ। अगले दिन पशुओं के लौटने पर रावण दहन किया गया। इसके बाद से एकादशी को दशहरा मनाने की परंपरा शुरू हुई। …………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… इस गांव में बेटियां निभाती हैं रामलीला के पुरुष किरदार: 13 साल से परंपरा जारी, शादी के बाद भी राम बनकर मंच पर उतरती हैं शिवानी दशहरे पर रामलीला के किरदारों को आमतौर पर पुरुष निभाते नजर आते हैं, लेकिन दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के तर्रा गांव में यह परंपरा बेटियों ने अपने नाम कर ली है। दरअसल, 2013 में गांव की रामलीला टीम में पुरुषों की भागीदारी कम होने लगी तो सरपंच ने बेटियों को मौका देने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button