विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर के कपरी नाला में 2.97 करोड़ की लागत से प्रेमबंद स्टॉप बनकर लगभग तैयार, 150 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई — पूरी जानकारी

जशपुरनगर, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुनकुरी तहसील के नारायणपुर स्थित कपरी नाला में 2 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बन रहे प्रेमबंद (नगर बंद) स्टॉप का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है।

समाचार फोटो

इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की करीब 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। कपरी नाला में स्टॉप निर्माण का उद्देश्य वर्षा जल का संचयन कर उसका बेहतर उपयोग करना तथा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, इस परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई का प्रतिशत बढ़कर 37.91 प्रतिशत तक पहुंचने में मदद मिलेगी। किसानों को आगामी सत्र 2027-28 से इस सुविधा का लाभ मिलने की संभावना है। सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने से किसानों को खेती-किसानी में सहूलियत मिलेगी और कृषि गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

समाचार फोटो

कपरी नाला में स्टॉप निर्माण से वर्षा जल का संचयन होगा, जिससे भू-जल स्तर के संवर्धन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को निस्तारी और पेयजल की उपलब्धता में भी लाभ मिलने की उम्मीद है। जल संरक्षण की यह व्यवस्था क्षेत्र में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीण जनजीवन को सुविधाजनक बनाने में सहायक होगी।

स्टॉप निर्माण से आसपास के क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस प्रकार यह परियोजना सिंचाई के साथ-साथ जल संरक्षण और स्थानीय जनसुविधाओं की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

समाचार फोटो

कपरी नाला में स्टॉप निर्माण कार्य से क्षेत्र के किसानों में उत्साह है। सिंचाई सुविधा का विस्तार होने से उन्हें कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे खेती को बेहतर बनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के अवसर मजबूत होंगे।

क्षेत्र के किसानों ने इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

समाचार फोटो

समाचार फोटो

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button