विज्ञापन दें / सहयोग करें

मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश की संभावना नहीं

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और गर्मी तथा उमस का असर बढ़ने लगा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम ड्राई रहा, हालांकि एक-दो जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है, जिसके बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 34°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जहां दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8°C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया, जिससे वहां रातों में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

राजस्थान से मध्यप्रदेश तक ट्रफ लाइन का असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। इसी के चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमी हैं और मौसम ड्राई बना हुआ है।

रायपुर में आज (12 अक्टूबर) मौसम साफ रहेगा। बादल छंटने के बाद तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी हुई है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button