पांच डिसमिल जमीन का सौदा, 32 डिसमिल की कराई रजिस्ट्री: बलरामपुर में छलपूर्वक जमीन हड़पने के मामले में चार आरोपी किए गए गिरफ्तार – Balrampur (Ramanujganj) News
बलरामपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
बलरामपुर में जमीन खरीदी का सौदा कर चार डिसमिल जमीन के बजाय वृद्ध से 32 डिसमिल की रजिस्ट्री करा लेने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दस्तावेज लेखक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में
.
जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर शिकायतकर्ता बोलो सिंह ने बताया कि उसकी जमीन की रजिस्ट्री तारा देवी पति काशीनाथ तिवारी के नाम पर की गई। उसे 21 अप्रैल को दस्तावेज लेखक कृष्णकांत तिवारी, सुनील सिंह, केशर यादव के द्वारा अस्पताल आने के दौरान उप पंजीयक कार्यालय ले जाया गया जहां पांच डिसमिल जमीन के बजाय 32 डिसमिल की रजिस्ट्री करा ली। मामले में जमीन दलाल दीपक शर्मा, अरविंद विंडो सहयोगी हैं।
मामले में पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 62, 3(5) भादवि का अपराध दर्ज किया।
चारों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी शशिकांत तिवारी निवासी अंबिकापुर, सुनील सिंह व अरविंद किंडो निवासी बलरामपुर, दीपक शर्मा निवासी सेमली, बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से रजिस्ट्री का मूल दस्तावेज जब्त किया गया है।
Source link









