रायपुर आत्मानंद स्कूलों में की जाएगी 80+ शिक्षकों की भर्ती: स्टूडेंटस का बिगड़ रहा है परफार्मेंस, शिक्षक भी नाराज; पांच साल से नहीं बढ़ा है वेतन – Raipur News
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में इस बार हुई तिमाही परीक्षा के कमजोर नतीजों ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों में छात्रों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सका। अब विभाग ने तत
.
इसके लिए 80 से अधिक शिक्षकों की संविदा भर्ती करने का निर्णय लिया है। हालांकि बच्चों के रिजल्ट बिगड़ने का भर्ती न होना एकमात्र कारण नहीं है। शिक्षकों की नाराजगी भी बड़ी वजह है। दरअसल पिछले पांच से जो टीचर्स काम कर रहे हैं, उनका वेतन नहीं बढ़ा है। न ही उन्हें मेडिकल जैसी कोई सुविधा दी जाती है।
ऐसे में बहुत सारे शिक्षक स्कूल छोड़ भी देते हैं। और शिक्षकों की कमी हो जाती है।
इस महीने ही जारी किया जाएगा विज्ञापन
80 से ज्यादा शिक्षकों की संविदा भर्ती शिक्षा विभाग ने रायपुर जिले के आत्मानंद स्कूलों में संविदा पर 80 से अधिक शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया है। अधिकारियों के मुताबिक,भर्ती का विज्ञापन इसी माह जारी किया जाएगा।
पूरी प्रक्रिया माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।विभाग का कहना है कि यह कदम परीक्षा परिणामों में सुधार और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए जरूरी है।
36 आत्मानंद स्कूल चल रहे रायपुर जिले में
वर्तमान में रायपुर जिले में कुल 36 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित हैं।इनमें शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।प्रदेश सरकार ने इन स्कूलों की शुरुआत इसलिए की थी ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके — जैसे निजी स्कूलों में दी जाती है।
मंथली प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करनी होगी
शिक्षा विभाग ने बताया कि आगामी सत्रों में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए निगरानी और मूल्यांकन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
- हर स्कूल में मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
- शिक्षकों के प्रदर्शन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लंबे समय से खाली हैं कई पद
रायपुर जिले के आत्मानंद स्कूलों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के कई पद लंबे समय से रिक्त हैं। कई जगहों पर अतिथि शिक्षकों से काम लिया जा रहा है, लेकिन नियमित शिक्षकों की कमी से शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसी कारण कई विद्यालयों में तिमाही परीक्षा के परिणाम औसत से नीचे रहे हैं।
Source link

&w=390&resize=390,220&ssl=1)









