सुपर क्रॉस चैंपियनशिप का फाइनल राउंड आज: पहले दिन देश-विदेश के 110 बाइकर्स ने दिखाया दमदार स्टंट – Raipur News
सुपरबाइक चैंपियनशिप का फाइनल राउंड आज होने जा रहा है, रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में कल से रफ्तार और रोमांच का महाकुंभ शुरू हो चुका है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता “सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग” थीम पर आधारित है।
.
20 फीट ऊंची छलांगें और मिट्टी के ट्रैक पर दिखेगी रफ्तार
बूढ़ापारा स्टेडियम को इस चैंपियनशिप के लिए मिनी मोटर ट्रैक में बदल दिया गया है। स्टेडियम के अंदर ऊंचे-ऊंचे मिट्टी के टीले बनाए गए हैं, जिन पर राइडर्स अपनी बाइक को 20 फीट तक उड़ाते नजर आएंगे। देश-विदेश के 110 बाइकर्स अपनी कला, साहस और रफ्तार का प्रदर्शन करेंगे। इनमें भारत के शीर्ष राइडर्स के साथ-साथ विदेशी बाइकर्स भी शामिल हैं, जो फ्री-स्टाइल स्टंट्स के जरिए दर्शकों का रोमांच दोगुना करेंगे।
“सेफ रेसिंग,सेफ राइडिंग” पर खास फोकस
इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षा है।छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल दीपक ने बताया कि यह इवेंट छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग करवा रहा है। उन्होंने कहा, “यह देश की सबसे बड़ी बाइक रेसिंग प्रतियोगिता है। करीब 20 से 30 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। विदेशी राइडर्स भी हिस्सा ले रहे हैं, जो हवा में उड़ती बाइक्स के स्टंट दिखाएंगे।”
उज्जवल दीपक ने आगे बताया कि फेडरेशन के मानकों के अनुसार 400 ट्रक मिट्टी से यह ट्रैक तैयार किया गया है। रेसिंग के बाद स्टेडियम को फिर से समतल कर दिया जाएगा।
उज्जवल दीपक
हर राइडर की सेफ्टी पर सख्त निगरानी
हर राइडर की बाइक और बॉडी गियर की जांच की जा रही है। हेलमेट, चेस्ट गार्ड, ग्लव्स, शूज और अन्य प्रोटेक्टिव गियर को अनिवार्य किया गया है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
पहले दिन मार-पीट की घटना भी आई सामने
बाइक रेसिंग के दौरान मार-पीट की घटना भी सामने आई, कुछ लोगों के बीच बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई, एख युवक के कपड़े तक फट गए, हालाकि पुलिस के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
स्टेडियम के अंदर हुई मारपीट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह
रायपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रही इस सुपर क्रॉस चैंपियनशिप को देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है। आज भी स्टेडियम में हजारों बाइक प्रेमियों के जुटने की उम्मीद है।
<










