विज्ञापन दें / सहयोग करें

सांप के काटने से 8 साल के बच्चे की मौत: पलारी के ग्राम खरतोरा की घटना, खेलते समय बिल में हाथ डालने पर हुआ हादसा – baloda bazar News



बलौदाबाजार जिले में 8 वर्षीय भुनेश्वर फेकर की सांप के काटने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है, जब वह अपनी मां के पास खेल रहा था। तभी उसे सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। यह पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खरतोरा की है। स्कूल से आने के बाद भुनेश्वर पड़ोस में काम कर रही अपनी मां के पास गया था। वहां वह बांटी खेल रहा था। खेलते समय उसकी बांटी एक बिल में चली गई। उसे निकालने के लिए भुनेश्वर ने अपना बायां हाथ बिल में डाला, तभी बिल के अंदर छिपे एक सांप ने उसे काट लिया। बच्चे ने तुरंत घर जाकर अपनी बड़ी बहन को बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। तब तक सांप का जहर तेजी से फैलने लगा था और उसकी हथेली सूज गई थी। परिजन उसे तत्काल पलारी अस्पताल ले गए, जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। भुनेश्वर की तीन बड़ी बहनें हैं और वह अपने माता-पिता का एकमात्र बेटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, उसके माता-पिता मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सर्पों के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में सांपों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश एक गंभीर समस्या है, जहाँ समय पर इलाज न मिलने से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button