विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग में महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाएं लाभान्वित: सांसद लक्ष्मी वर्मा ने घरेलू हिंसा पर जताई चिंता, जागरूकता को बताया जरूरी – durg-bhilai News



दुर्ग में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में करीब 70 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। सांसद वर्मा ने स्पष्ट किया कि योजना की लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो महिलाएं छूट गई हैं, उन्हें भी आने वाले समय में योजना में शामिल किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए नीति बनाई है और चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंचाया जाएगा। घरेलू हिंसा के मामले अब ज्यादा उजागर हो रहे प्रेस वार्ता के दौरान सांसद वर्मा ने घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया और बढ़ती जागरूकता के कारण ऐसे मामलों की जानकारी सामने आ रही है, जबकि पहले भी ये घटनाएं होती थीं लेकिन उजागर नहीं हो पाती थीं। घरेलू हिंसा को रोकने के लिए केवल कानून पर्याप्त नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता बेहद आवश्यक है। कई मामलों में अपराधी के रूप में आसपास के लोग ही सामने आते हैं, ऐसे में समाज को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। शक्ति वंदन अधिनियम 2023 क्रांतिकारी कदम वर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को भारतीय लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। महिलाओं की भूमिका: लाभार्थी से नीति-निर्माता तक सांसद वर्मा ने कहा कि आज महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं हैं, बल्कि वे नीति निर्धारण में भी भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button