विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में 50 एकड़ खेत में लगी आग: चना, सरसों की फसल और 40 पैरावट जलकर राख, किसानों ने की मुआवजे की मांग – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगभग 50 एकड़ खेत में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसानों की चना, सरसों और लाखड़ी की फसलें जलकर राख हो गईं, साथ ही 40 से अधिक पैरावट भी जल गए। यह घटना धमतरी जिले के बोड़रा (स) गांव में हुई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि देखते ही देखते यह लगभग 50 एकड़ में फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में किसान आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। किसानों ने आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ट्रैक्टर से खुदाई की और गीले बोरों का इस्तेमाल किया। कुछ किसानों ने अपनी खड़ी फसल को बचाने के लिए तत्काल ट्रैक्टर से जुताई भी की। किसानों के अनुसार, इस आग में लगभग 5 एकड़ में लगी चने की फसल, 2 एकड़ में लगी सरसों और कुछ एकड़ में बोई गई लाखड़ी की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। इसके अतिरिक्त, खेतों में रखे 40 से अधिक पैरावट भी जलकर राख हो गए। किसान गंगाराम साहू ने बताया कि आग से 40 से 50 एकड़ खेत प्रभावित हुए हैं, जिसमें 5 एकड़ चने की फसल और 2 एकड़ सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों की चार महीने की मेहनत बर्बाद हो गई है और अब वे शासन से मुआवजे की मांग करेंगे। पहले देखिए तस्वीरें आग की खबर से पत्नी की तबीयत बिगड़ी किसान गीताराम ने बताया कि वह घर पर थे तभी उन्हें गांव वालों ने खबर दी कि उनके खेतों में आग लग गई है। जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत पहुंचे तो उनकी बुजुर्ग पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत घर ले जाकर पानी पिलाया गया। गीताराम ने कहा कि जिस तरह बच्चों की परवरिश की जाती है, वैसे ही फसल की भी देखभाल की जाती है। फसल तैयार होने पर किसान को उसकी मेहनत का फल मिलता है। लेकिन अब उनकी पूरी मेहनत और फसल जलकर नष्ट हो गई। यह देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग गांव के सरपंच प्रीतम साहू ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच कोई अनजान व्यक्ति गांव के खेतों में आग लगाकर चला गया। आग इतनी भयानक थी कि चना, गेहूं, सरसों जैसी फसलें और मवेशियों के लिए रखा 300 एकड़ का पैरा भी जल गया। सरपंच ने कहा कि आग लगाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकार से यह भी मांग की कि किसानों के हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button