विज्ञापन दें / सहयोग करें

महासमुंद में किसान के खेत से मिले 5 हीरे: बेलमुंडी-ब्लॉक में 200 टन सैंपल-प्रोसेसिंग से 1.22 कैरेट बरामद, किसान बोला-छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात – Mahasamund News



महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में स्थित बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरे की जांच की गई। पैकिंन गांव के किसान योगेश्वर बेहरा के खेत से लिए गए बल्क सैंपल की प्रोसेसिंग के बाद 5 हीरे बरामद हुए हैं। जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है। यह उपलब्धि महासमुंद जिले में हीरा खनिज की संभावनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रदीप कुमार ने 22 जून 2026 को रायपुर स्थित भूविज्ञान एवं खनन संचालनालय (डीजीएम) के संचालक को इस बरामदगी की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी मांगा है। 13 अक्टूबर 2026 तक लाइसेंस जानकारी के अनुसार, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस (पीएल) के तहत खनिज जांच का काम जारी है। यह लाइसेंस शुरुआती रूप से 28 फरवरी 2023 को जारी किया गया था, जिसे 15 अप्रैल 2026 को नवीनीकृत किया गया। इसकी वर्तमान वैधता 13 अक्टूबर 2026 तक है। पन्ना में हुई टेस्टिंग जांच के दौरान वैज्ञानिक पद्धति से स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, भू-भौतिकीय सर्वेक्षण और 6 ड्रिल होल के माध्यम से लगभग 500 मीटर ड्रिलिंग की गई। सर्वेक्षण में मिले सकारात्मक संकेतों के आधार पर संदिग्ध क्षेत्र से लगभग 200 टन सामग्री निकालकर प्रोसेसिंग के लिए भेजी गई थी। संग्रहित नमूनों को आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृतियों के बाद मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मंझगवां स्थित एनएमडीसी डायमंड माइनिंग प्रोजेक्ट (डीएमपी) संयंत्र में भेजा गया। वहां विस्तृत प्रोसेसिंग एवं एसिड वॉश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए। हीरे का प्रकार रंग वजन (कैरेट) 1-जेम क्वालिटी सफेद 0.19
2- जेम क्वालिटी सफेद 0.06
3- नॉन-जेम (ऑफ कलर) पीला 0.32
4- नॉन-जेम। भूरा 0.59
5- नॉन-जेम भूरा 0.06
कुल 5 हीरे, 1.22 कैरेट

स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए हीरे एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने अपने प्रतिवेदन में बताया है कि कंपनी के पास हीरों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी बरामद हीरों को पन्ना स्थित एनएमडीसी के स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया है। इन्हें एनएमडीसी के अन्य हीरों की तरह ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग बॉक्स में संरक्षित रखा गया है। कंपनी ने राज्य के भूविज्ञान एवं खनन संचालनालय से अनुरोध किया है कि इस बरामदगी को आधिकारिक अभिलेखों में दर्ज किया जाए। आगे की वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं। खनिज विशेषज्ञों का मानना है कि बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक से हीरों की बरामदगी महासमुंद जिले में हीरा खनिज की मौजूदगी के संकेतों को और मजबूत करती है। हालांकि इस चरण में प्राप्त हीरों की संख्या और वजन सीमित है, लेकिन यह खोज भविष्य में बड़े पैमाने पर खनिज अन्वेषण तथा संभावित खनन गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण आधार साबित हो सकती है। किसान योगेश्वर बेहरा बोले- यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात जिस खेत से हीरे मिलने की पुष्टि हुई है, उसके मालिक किसान योगेश्वर बेहरा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, यह हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। मेरे खेत से हीरे निकलने की खबर सुनकर बहुत खुशी हुई है। उम्मीद है कि यह खोज क्षेत्र के विकास और पहचान को नई दिशा देगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button