विज्ञापन दें / सहयोग करें

अल्ट्राटेक सीमेंट के फर्जी मैनेजर बनकर 4.80 लाख ठगे: गूगल से नंबर निकालकर पीड़ित ने किया था संपर्क, सस्ता सीमेंट दिलाने का झांसा देकर लिए पैसे – Raipur News



रायपुर में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। सस्ता सीमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने खुद को अल्ट्राटेक सीमेंट का एरिया सेल्स मैनेजर बताकर एक निर्माण कंपनी से 4 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित कारोबारी का नाम कमल कलवानी बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जी के कंस्ट्रक्शन के पार्टनर कमल कलवानी के कर्मचारी गजेंद्र सिंह ने 22 अप्रैल 2026 को गूगल पर अल्ट्राटेक सीमेंट के छत्तीसगढ़ एरिया सेल्स मैनेजर का संपर्क नंबर सर्च किया था। इस दौरान एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को बलौदाबाजार निवासी विश्वनाथ भूषण दास बताते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट का छत्तीसगढ़ मैनेजर होने का दावा किया। आरोपी ने बाजार में सीमेंट की कीमत 260 रुपए प्रति बोरी बताते हुए फैक्ट्री से सीधे 240 रुपए प्रति बोरी में सीमेंट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी अजय देवांगन ने 2000 बोरी सीमेंट का ऑर्डर दिया। आरोपी ने एडवांस भुगतान की शर्त रखते हुए व्हाट्सएप पर कथित अल्ट्राटेक कंपनी का परचेज ऑर्डर और बैंक खाता नंबर भेजा। 4 लाख 80 हजार रुपए आरोपी ने ट्रांसफर कराए आरोपी की बातों पर भरोसा कर जी के कंस्ट्रक्शन ने 27, 28 और 29 अप्रैल को अलग-अलग किश्तों में कुल 4 लाख 80 हजार रुपए बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। भुगतान के बाद आरोपी लगातार सीमेंट भेजने का आश्वासन देता रहा और दो-तीन दिन तक टालमटोल करता रहा। परचेज ऑर्डर जांच में फर्जी निकला शक होने पर कंपनी ने अल्ट्राटेक सीमेंट के रायपुर स्थित कार्यालय से संपर्क किया, जहां पता चला कि भेजा गया परचेज ऑर्डर पूरी तरह फर्जी है। इसके बाद आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद मिला। पीड़ित ने इसे सुनियोजित साइबर ठगी बताते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button