विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या: पहचान छिपाने पेट्रोल छिड़कर शव को जलाया, जशपुर जिले से आरोपी गिरफ्तार – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक महिला का शव पगडंडी के रास्ते में मिला था। जिसकी सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हत्या का अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका का प्रेमी निकला, जिसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और पहचान छिपाने शव को पेट्रोल डाल कर जला दिया था। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 17 जून को मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास तमनार चैक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी रास्ते पर एक अधेड़ महिला का शव जले हुए अवस्था में मिला था। शव के आसपास घसींटने के निशान भी पाए गए थे। पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया और घटनास्थल से कपड़े और अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को मृतिका की पहचान और अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा मृतिका के मौके का फोटो और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म व स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में प्रसारित किए गए।
दो लोगों के कुछ दिनों से गायब होने की सूचना मिली
इसी दौरान लक्ष्मी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाला इमिलीयूस तिग्गा 45 साल निवासी अमडीहा, थाना फरसाबहार जिला जशपुर और उसके साथ रहने वाली महिला के कुछ दिनों से गायब होने की जानकारी मिली। वहीं सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो देखकर ग्राम बोरो जिला जशपुर से दो युवक थाना पहुंचे।
जशपुर जिले से आरोपी को पकड़कर लाए
जिन्होंने घटनास्थल से बरामद कपड़ों और शव की पहचान अपनी मां मंगरिता एक्का 60 साल निवासी ग्राम बोरो, जिला जशपुर के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतिका पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती थी। इसके बाद पुलिस ने संदेही इमिलीयूस तिग्गा के बारे में जानकारी जुटाकर तत्काल पूंजीपथरा पुलिस टीम जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से एनआर फेरो प्लांट तुमीडीह में मजदूरी करता था। करीब तीन माह पूर्व उसकी पहचान मां शिवा प्लांट में काम करने वाली मंगरिता एक्का से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और वे पति-पत्नी की तरह पूंजीपथरा के लक्ष्मी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपी ने बताया कि मृतिका अक्सर उस पर दूसरी पत्नी रखने का शक कर विवाद करती थी।
शराब पीने के दौरान उपजा विवाद
17 जून को मंगरिता एक्का घर जाउंगी कहकर थैला में कुछ कपड़ा, पानी बॉटल लेकर निकली। इमिलीयूस तिग्गा भी मकान मालिक को दो-तीन दिन के लिए गांव जा रहे हैं कहकर उसके पीछे पीछे निकला। रास्तें में दोनों महुआ पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे कि पिछली बातों को लेकर विवाद बढ़ने पर इमिलीयूस ने मंगरिता की साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पेट्रोल से शव को जला दिया
इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया और पास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर शाम को शव को घसीटकर क्रेशर डस्ट के ढेर के पास ले गया व पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी इमिलीयूस तिग्गा को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
SSP शशि मोहन सिंह का ने बताया कि अंधे कत्ल जैसे गंभीर अपराधों में वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया और मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग कर पुलिस तत्काल जांच सुनिश्चित कर रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम की सराहना की जाती है। गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button