विज्ञापन दें / सहयोग करें

महिला हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार: कबीरधाम पुलिस ने 5 दिन में सुलझाई गुत्थी, मुख्य आरोपी पुणे से पकड़ा – kabirdham News



कबीरधाम पुलिस ने एक अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी देवेंद्र प्रसाद जायसवाल को पुणे, महाराष्ट्र से पकड़ा गया है। पुलिस ने मात्र 5 दिनों के भीतर इस ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी सुलझाई। यह घटना 19 मार्च 2026 को सामने आई, जब रानीदहरा जलप्रपात के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही कबीरधाम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआत में मृतका की पहचान न होने के कारण यह मामला बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण था। थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 34/2026, धारा 103(1), 238(क), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कबीरधाम पुलिस ने त्वरित और पेशेवर कार्रवाई करते हुए इस मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पुलिस ने मात्र दो दिनों के भीतर मृतका की पहचान कर ली, जो जिला मुंगेली की निवासी पाई गई। इसके बाद, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और अमित पटेल, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) बोड़ला अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में गठित इस टीम ने बहुस्तरीय जांच शुरू की। गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गईं। एक टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और लोकेशन का विश्लेषण किया, जबकि दूसरी टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ कर प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से महिला के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। पुलिस की लगातार मेहनत, सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के आधार पर संदिग्धों का दायरा सीमित किया गया। महज पांच दिनों के भीतर कबीरधाम पुलिस ने मुख्य आरोपी देवेंद्र प्रसाद जायसवाल को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button