सूरजपुर में 220 बोरा धान जब्त: व्यापारी के गोदाम से किया गया बरामद, राजस्व टीम ने की कार्रवाई – Surajpur News
सूरजपुर जिले के भैयाथान क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम भैयाथान चांदनी कंवर और तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम रजबहर स्थित एक व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान 220 बोरा (88 क्विंटल) अवैध रूप स
.
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बैरिकेड लगाकर अवैध धान परिवहन पर रोक लगाई जा रही है। अंतरराज्यीय धान परिवहन पर भी जिला प्रशासन की कड़ी नजर है।
जिला प्रशासन इन दिनों अवैध धान भंडारण पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। रजबहर स्थित गोदाम में मिले धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद प्रशासन की टीम ने धान को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया।
<
Follow Us










