20 साल पुराना जमीन विवाद सुलझा: कांकेर में दो परिवारों में हुई सुलह, ASPने मौके पर पहुंचकर कराई सुलह – Kanker News
कांकेर जिले के ग्राम पीव्ही-79 शांतिपुर में दो परिवारों के बीच पिछले 20 वर्षों से चल रहे जमीन विवाद का समाधान कर लिया गया है। पार्वती मंडल और आशुतोष दत्ता के परिवारों के बीच निवास भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच अक्सर तनाव और मारपीट की घटनाएं सामने आती थीं। विवाद को लेकर थाना बांदे में कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की, लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ और आपसी तनाव लगातार बना रहा। लगातार चल रहे विवाद के कारण गांव का माहौल प्रभावित हो रहा था। स्थिति ऐसी थी कि किसी भी समय कोई गंभीर आपराधिक घटना घटित होने की आशंका बनी हुई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई पहल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विवाद के स्थायी समाधान के लिए पहल की गई। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर कराई सुलह इसी क्रम में पखांजूर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। उनकी मौजूदगी में विवाद के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई और समझौते का प्रयास किया गया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी सुलह प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल, बंग समाज प्रमुख मनोज मंडल, जतन विश्वास, मिहीर राय, पूर्व सरपंच सालिक गावड़े, ग्राम प्रमुख संतोष कीर्तनिया समेत करीब 100 सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। दोनों पक्षों ने खत्म किया विवाद सभी की मौजूदगी में दोनों परिवारों की शिकायतों और पक्षों को सुना गया। चर्चा के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर राजी हो गए, जिससे गांव में शांति और सौहार्द का माहौल बना। ग्रामीणों को दिया शांति का संदेश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे ने ग्रामीणों से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी विवादों का समाधान बातचीत के माध्यम से करने की अपील की। साइबर अपराधों के प्रति भी किया जागरूक कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।
<













