विज्ञापन दें / सहयोग करें

कवर्धा में शराब के साथ मुंगेली के 2 युवक गिरफ्तार: 6 पेटी देशी शराब बेचने आए थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – kabirdham News

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पेटी देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

.

मुखबिर की सूचना पर कुण्डा पुलिस ने ग्राम प्राणकापा तिराहा में दबिश दी। यहां दो आरोपी मुंगेली जिले से शराब खरीदकर बेचने के लिए लाए थे।

मौके से क्या बरामद हुआ

  • 6 पेटी देशी प्लेन शराब
  • 290 पौवा (प्रत्येक 180 ML)
  • कुल 52.200 बल्क लीटर
  • कीमत लगभग ₹23,200
  • साथ ही एक बाइक (CG 28 R 9938) जिसकी कीमत ₹50,000 बताई जा रही है। कुल ज़ब्ती ₹73,200 का हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी

  • मनीराम काठले (19) निवासी मानिकपुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली।
  • खेम कुमार लहरे (19) निवासी सारंगपुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली।

पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और अगर कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या परिवहन होता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button