विज्ञापन दें / सहयोग करें

1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल

जिले के कुनकुरी नगर में मंगलवार को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 1700 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली इस यात्रा में 5 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। news image

जय स्तंभ चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिनेमा हॉल तक पहुंची। इस दौरान पूरा नगर भारत माता के जयकारों, देशभक्ति गीतों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों के कदमों की ताल और बैंड की देशभक्ति धुनों ने माहौल में जोश भर दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। इसके बाद उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों और नगरवासियों के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और बच्चों के साथ 1700 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज को थामकर यात्रा में कदम से कदम मिलाया। news image

कौशल्या साय ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उनके अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति की सराहना की। तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण निर्मला स्कूल कुनकुरी का बैंड दल रहा। बैंड दल ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं, जिस पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया।

यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 1700 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने इस विशाल तिरंगे को अपने हाथों में थामकर यात्रा पूरी की। आयोजकों के अनुसार, तिरंगा यात्रा में 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों ने सहभागिता की। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में विधायक पत्थलगांव गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, अध्यक्ष सुशीला साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव, अनीता सिंह, मलिका बाई, भरत सिंह, सुनील अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। news image

कौशल्या साय ने विद्यार्थियों के मार्च पास्ट और निर्मला स्कूल के बैंड दल की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में दिखाई दे रही राष्ट्रभक्ति की भावना देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर भी है।

तिरंगा यात्रा के दौरान कुनकुरी का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया। जय स्तंभ चौक से सिनेमा हॉल तक निकली इस यात्रा ने ‘एकता में शक्ति’ और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश दिया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button